Breaking News

शाहजहांपुर: कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बने युवक को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि वापस।

कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बने युवक को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि वापस।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना चौक कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में शिकायतकर्ता को पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक गुप्ता निवासी हुंडालखेल ने साइबर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर 47,526 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। शिकायत मिलते ही थाना चौक कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक पवन कुमार तथा नोडल साइबर हेल्प डेस्क आरक्षी रवि शंकर के संयुक्त प्रयास से शिकायतकर्ता की शत-प्रतिशत धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में समय पर की गई शिकायत से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!