Breaking News

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल सहसवान में देशभक्ति के रंगों में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह।

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल सहसवान में देशभक्ति के रंगों में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं।  सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल परिसर में 26 जनवरी 2026 को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे, बैनरों एवं राष्ट्रप्रेरक संदेशों से सजाया गया था, जिससे सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मयंक गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अश्वनी माहेश्वरी, श्री अंशुल माहेश्वरी एवं श्री शुभम माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। विशेष रूप से नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान के मूल सिद्धांतों और स्वतंत्र भारत की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि श्री मयंक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

विद्यालय की प्राचार्या सुश्री प्रवीन अरोड़ा ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना मजबूत होती है तथा वे अपने कर्तव्यों के प्रति सजग बनते हैं।

निदेशक श्री अश्वनी माहेश्वरी ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति निष्ठा और संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!