Breaking News

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका परिषद सहसवान में शिफा मेडिकल सेंटर एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी द्वारा निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन।

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका परिषद सहसवान में शिफा मेडिकल सेंटर एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी द्वारा निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिफा मेडिकल सेंटर एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद सहसवान परिसर में एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ. मुजीब उर रहमान के नेतृत्व में किया गया।

यह हेल्थ चेकअप कैंप नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के समस्त स्टाफ के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर, थायरॉयड, कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस कैंप में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

डॉ. मुजीब उर रहमान ने कहा कि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने कहा कि नगर पालिका परिषद सहसवान में आयोजित निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप जनहित की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से कर्मचारियों एवं आमजन को समय रहते स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा मिलती है, जिससे गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाती है। उन्होंने शिफा मेडिकल सेंटर एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी

इस अवसर पर डॉ. रशीद, डॉ. अरशद, डॉ. गुफरान, डॉ. जफर, डॉ. अदील अनवर, डॉ. इशरत एवं डॉ. मुनीर अख्तर सहित अन्य चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!