Breaking News

बिसौली में सनसनी: काशीराम कॉलोनी के बंद कमरे में मिला वृद्धा का कंकाल, 10 दिनों से थी लापता।

बिसौली में सनसनी: काशीराम कॉलोनी के बंद कमरे में मिला वृद्धा का कंकाल, 10 दिनों से थी लापता।

आई एम खान 

बिसौली। नगर की काशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। यहाँ ब्लॉक-1 स्थित क्वार्टर नंबर 7 में रहने वाली वृद्ध महिला पतंग देवी का शव घर के भीतर कंकाल के रूप में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदबू और भयानक मंजर देख मोहल्ले वालों की रूह कांप गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को खेल रहे बच्चों ने दरवाजे की दरार से अंदर झांका और खाट पर कंकाल पड़ा देख चीख पड़े।

सूचना मिलते ही कोतवाल कमलेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बंद कमरे का दरवाजा तुड़वाया। अंदर का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई; कमरे में चारों ओर कूड़े के ढेर लगे थे और वृद्धा का शव सड़कर कंकाल बन चुका था, जिससे भीषण दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कस्बा मुड़िया निवासी पतंग देवी अपने पति रामनिवास वाल्मीकि के साथ पिछले करीब दस वर्षों से इस आवास में रह रही थीं। चार साल पहले पति की मृत्यु के बाद वह बिल्कुल अकेली रह गई थीं और कूड़ा बीनकर अपना जीवन यापन करती थीं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से उन्हें बाहर नहीं देखा गया था, लेकिन किसी ने अनहोनी की आशंका नहीं जताई थी। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुँच गए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!