Breaking News

बिसौली: हर्रायपुर के कंपोजिट विद्यालय में प्रतिभा का प्रदर्शन: मॉडल प्रतियोगिता में पीयूष और अंजलि ने मारी बाजी।

हर्रायपुर के कंपोजिट विद्यालय में प्रतिभा का प्रदर्शन: मॉडल प्रतियोगिता में पीयूष और अंजलि ने मारी बाजी।

आई एम खान 

बिसौली। विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए मॉडल प्रतियोगिता एवं स्वच्छता पर आधारित नाटक प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया, वहीं समिति द्वारा मेधावी प्रतिभागियों और स्कूल स्टाफ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान नन्हे वैज्ञानिकों ने विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 7 के छात्र पीयूष यादव ने ‘ज्वालामुखी’ के मॉडल और उसकी कार्यप्रणाली को बखूबी समझाया, जिसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इसी कक्षा की छात्रा अंजलि ने ‘स्टार फिश’ पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि कक्षा 6 के छात्र दिव्यांशु ने गणित विषय में ‘कोणों के प्रकार’ को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समिति की अध्यक्ष आशु वार्ष्णेय ने बच्चों की रचनात्मकता और विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की ओर से निर्मला कुमारी, मधु वार्ष्णेय, निर्मला वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, प्रतिमा वार्ष्णेय व रेखा मौजूद रहीं। वहीं विद्यालय स्टाफ की ओर से चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा और विकास कुमार सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!