Breaking News

किराए के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पिकअप चालक ने फंदा लगाकर दी जान।

किराए के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पिकअप चालक ने फंदा लगाकर दी जान।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐदहा निवासी बृजेश कुमार विश्वकर्मा (21) पुत्र सालिक राम विश्वकर्मा कस्बे में मोहम्मद शरीफ के मकान में किराए के कमरे में रहता था। वह पिकअप वाहन चलाकर सब्जी ढुलाई का काम करता था और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह सब्जी लोड करने के लिए अयोध्या जिले के बीकापुर गया था। दिनभर काम करने के बाद शाम को वह सब्जी लेकर वापस सादुल्ला नगर लौटा और अपना पिकअप वाहन कमरे के पास खड़ा कर अंदर चला गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकला।

इसी बीच होली के त्योहार के कारण उसकी पत्नी सोनम अपने मायके गई हुई थी। रात में उसने कई बार पति को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। आशंका होने पर उसने सादुल्ला नगर में रहने वाले एक पड़ोसी को फोन कर कमरे की स्थिति देखने के लिए कहा।

पड़ोसी जब मकान के पीछे पहुंचा और कमरे के अंदर झांककर देखा तो बृजेश फंदे से लटका हुआ मिला। यह खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर सादुल्ला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!