Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना में 82 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, पक्के घर का सपना हुआ साकार।

प्रधानमंत्री आवास योजना में 82 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, पक्के घर का सपना हुआ साकार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

सैयदराजा (चंदौली)। सैयदराजा नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत चेयरमैन आभा जायसवाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के कुल 192 लाभार्थियों में से सैयदराजा नगर के 82 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी गई। इससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

इस अवसर पर चेयरमैन आभा जायसवाल ने लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अभी भी कच्चे मकान हैं, उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रह सके।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल ‘बाढू’, परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि और नगर के लोग मौजूद रहे। लाभार्थियों में मनोज कुमार, कंचन देवी, पूजा अग्रहरी, फरीदा, शबाना, जमीला और सावित्री देवी सहित अन्य लोगों को योजना का लाभ मिला।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!