Breaking News

खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, करंट लगने से मौत।

खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, करंट लगने से मौत।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर।

जनपद बलरामपुर के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया गौरी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी विजय वर्मा का पुत्र सनी वर्मा (14) रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कंपोजिट विद्यालय परसिया गौरी के पास स्थित खलिहान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में लगे बेर के पेड़ के करीब पहुंच गया, जिसके ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह अचानक लाइन की चपेट में आ गया और तेज करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ा।

परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

बताया जाता है कि सनी कक्षा 6 का छात्र था और अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था। बेटे की मौत से मां नीलम वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में उसके अलावा दो बहनें विनीत (9), प्रिया (5) और एक छोटा भाई कृष्णा (2) है, जो इस हादसे से सदमे में हैं।

इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई राम सागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!