Breaking News

अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट।

अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट।

आई एम खान 

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला अपराध निरोधक कमेटी बदायूं के मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन एवं ग्रामीण सचिव नेत्रपाल सैलानी ने बुधवार को जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एडीएम (प्रशासन) मानवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार, सीओ सिटी ए.सी.पी. जाधव (आईपीएस) एवं जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान समिति के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों, बंदियों के कल्याण एवं पुनर्वासन तथा पुलिस-प्रशासन के सहयोग से जनहित में किए जाने वाले कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समाज में अपराध नियंत्रण, जनजागरूकता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर गति प्रदान करना है। साथ ही बंदियों के कल्याण एवं उनके पुनर्वासन के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया …