Breaking News

तिलहर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लूट और घर में घुसकर धमकी देने के मामले में थे फरार।

तिलहर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लूट और घर में घुसकर धमकी देने के मामले में थे फरार।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर थाना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह खैरपुर जाने वाले रास्ते पर मंसूरपुर गौटिया तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनमोल सिंह निवासी अंबेडकर मौजमपुर गौटिया और प्रदीप उर्फ बेचे निवासी मोहल्ला बारहपत्थर, थाना तिलहर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अनमोल सिंह दो मुकदमों में वांछित था। पहला मुकदमा तीन अगस्त को दर्ज किया गया था। इसमें आरोप है कि अभियुक्तों ने तमंचे की बट से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया और उसकी जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके साथ ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर धमकी देने का भी आरोप है।

वहीं, दूसरे मुकदमे में घर में घुसकर असलहा दिखाते हुए दो हजार रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप उर्फ बेचे भी इसी दूसरे मुकदमे में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक रमेश वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया …