Breaking News

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक।

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक।

बदायूं। जनपद में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत 30 नवंबर 2026 तक जनपद में कुल 105 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के कर्मचारियों का रोस्टर जारी किया गया है। अभियान के अंतर्गत 4 नवंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में 21 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड आसफपुर के ग्राम गुलड़िया में द्वितीय पाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक, बरेली मंडल बरेली दुर्विजय सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों को मिनीकिट वितरण, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उन्नत पद्धतियों के प्रयोग के प्रति किसानों को जागरूक किया।

उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के माध्यम से जनपद के अधिक से अधिक किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

कार्यक्रम में प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बिसौली नेत्रपाल एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) आसफपुर सोनू कुमार उपस्थित रहे। सहायक विकास अधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों से फार्मर रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण कराने की अपील की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

कोई भी टीबी ग्रसित बच्चा उपचार से न रहे वंचित, चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया …