Breaking News

घटतौली और नियमों के उल्लंघन पर कई दुकानों में छापेमारी, मिठाई के डिब्बे का वजन जोड़ने पर चेतावनी।

घटतौली और नियमों के उल्लंघन पर कई दुकानों में छापेमारी, मिठाई के डिब्बे का वजन जोड़ने पर चेतावनी।

आई एम खान 

बदायूं। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और बाजार में घटतौली रोकने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में जनपद में औचक छापेमारी अभियान चलाया। बुधवार को विभागीय टीम ने मिठाई की दुकानों, सर्राफा प्रतिष्ठानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान मिठाई विक्रेताओं को विशेष रूप से चेतावनी दी गई कि मिठाई तौलते समय डिब्बे या पैकेजिंग का वजन उसमें शामिल न करें। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार मिठाई के साथ डिब्बे का वजन भी जोड़कर ग्राहकों से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। निरीक्षक ओमप्रकाश ने स्पष्ट किया कि ऐसा करना विधिक माप विज्ञान अधिनियम का उल्लंघन है। भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय टीम ने दातागंज स्थित रामश्री देवी इंडेन गैस, वजीरगंज के राहुल सर्राफ और प्रेमपाल सर्राफ, बिसौली के आभाष ज्वेलर्स, मुकेश पाल मिठाई विक्रेता, वजीरगंज के बालाजी स्वीट्स तथा सैदपुर के निहार स्वीट्स पर जांच एवं कार्रवाई की। यह कार्रवाई विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की संबंधित धाराओं के तहत की गई।

विभाग की औचक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं को सही माप और वजन के अनुसार सामान उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि कोई दुकानदार घटतौली करता है या मिठाई के वजन में डिब्बे का वजन जोड़कर अधिक कीमत वसूलता है तो इसकी शिकायत तत्काल विभाग से करें, ताकि संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

सहसवान पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रधान संपादक, …