Breaking News

दीपावली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, गंजडुंडवारा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक।

दीपावली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, गंजडुंडवारा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों और जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी सद्भाव का पर्व है। सभी लोग इसे मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। उन्होंने पटाखों की दुकानें प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस या निर्धारित स्थानों से हटकर बाजार एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में पटाखों की दुकान लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी तरह के हुड़दंग, विवाद या अशांति फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने नागरिकों से आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मौजूद नागरिकों ने भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का भरोसादिलाया।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली में किराना स्टोर से 600 किलो सरसों का तेल सीज, पेठे का नमूना भी लिया।

बिसौली में किराना स्टोर से 600 किलो सरसों का तेल सीज, पेठे का नमूना भी …