Breaking News

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता, विभिन्न पदों पर मिली जिम्मेदारी।

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ली सदस्यता, विभिन्न पदों पर मिली जिम्मेदारी।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

बदायूं। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला कार्यालय पर प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने नए सदस्यों को संगठन में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी।

कार्यक्रम में अखिलेश शुक्ला को जिला सचिव, रंजन बाथम को जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, ब्रजेश सक्सेना को जिला महासचिव पिछड़ा मोर्चा, दिलीप शर्मा को जिला सचिव युवा मोर्चा तथा सचिन शुक्ला को जिला सचिव युवा मोर्चा बनाया गया।

इसके अलावा आशू तिवारी को जिला सचिव व्यापार संघ, हर्ष दुबे को जिला सचिव व्यापार संघ, सुरजीत बाथम और प्रदीप राजपूत को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, राजन दीक्षित, अरुण दीक्षित, गोपाल शुक्ला सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक।

कृषक आधुनिक तकनीक अपनाकर करें खेती, खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक। …