Breaking News

बदायूं में ‘संविधान बचाओ’ रैली: कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना।

बदायूं में ‘संविधान बचाओ’ रैली: कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी महासचिव अवनीश पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम दातागंज कस्बे में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अवनीश पांडे ने आरोप लगाया कि देश में संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है और संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है।

इस दौरान इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायान कस्बे से वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मारपीट की घटना की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जातीय और धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रही है।

अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की भाषा से कुछ संगठनों को प्रोत्साहन मिलता है, जिससे समाज में तनाव की स्थिति बनती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाती रही है और इसी कारण राहुल गांधी के खिलाफ अनेक मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

एप्सटीन फाइल्स के मुद्दे पर अवनीश पांडे ने कहा कि विदेशों में बड़े लोगों के नाम सामने आने पर कार्रवाई होती है, जबकि यहां सरकार जवाबदेही से बचती नजर आती है।

वहीं डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए अजय राय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मान के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सम्मान करना है तो पीड़ित परिवारों को न्याय दिया जाए। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!