Breaking News

कासगंज में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक राजगद्दी शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर।

कासगंज में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक राजगद्दी शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जिले में भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों, आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जगह-जगह भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी गई तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से पुलिस बल तैनात किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ कासगंज शहर के टावर स्थित रामलीला मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। इसमें विभिन्न स्थानों से आए छह बैंड और एक आकर्षक झांकी शामिल रही। बैंड की मधुर धुनों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आरती उतारी और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। पूरे रास्ते जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की राजगद्दी के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कासगंज की इस ऐतिहासिक शोभायात्रा को देखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के जनपदों और ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शोभायात्रा पूरी रात नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसका समापन अगले दिन सुबह होना निर्धारित था।

वहीं, शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कासगंज के अलावा एटा, हाथरस और अलीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं में भगवान श्रीराम की राजगद्दी के दर्शन और आरती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली में घर के अंदर तैयार कर रहे थे हेरोइन, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार।

आलमपुर कोट में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त दबिश, 4.515 किलो निर्मित व अर्धनिर्मित मादक …