Breaking News

भैंस-पड़िया चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

बहेड़ी पुलिस ने भोजीपुरा के कमुआ मसरूका गांव में दी दबिश, चोरी के दोनों पशु बरामद।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। मोहम्मदपुर गौटिया गांव में भैंस और उसकी पड़िया चोरी होने के मामले का बहेड़ी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की भैंस, डेढ़ साल की पड़िया और वारदात में इस्तेमाल पिकअप बरामद की है। दोनों आरोपियों को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कमुआ मसरूका गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मदपुर गौटिया निवासी बुद्धसेन पुत्र नत्थूलाल ने 21 अक्टूबर को भैंस और उसकी डेढ़ साल की पड़िया चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पशु चोरी की घटना की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कमुआ मसरूका गांव में दबिश देकर रवि राठौर (26) निवासी लोधीपुर, थाना बहेड़ी और प्रताप सिंह (48) निवासी कमुआ मसरूका, थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक भैंस, डेढ़ साल की पड़िया और पिकअप वाहन संख्या यूपी25एफटी5960 बरामद किया है। मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह और हेड कांस्टेबल हरपाल भाटी शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

रसोई में जोरदार धमाका, महिला गंभीर घायल; दिल्ली रेफर।

गैस रिसाव की आशंका, मकान के दरवाजे और शीशे क्षतिग्रस्त; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य। …