Breaking News

पटियाली में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप।

पटियाली में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनपद कासगंज के पटियाली में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई। इस दौरान धक्का-मुक्की के आरोप भी सामने आए। घटना को लेकर भाजपा और सपा नेताओं ने एक-दूसरे पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए।

भाजपा ब्रज क्षेत्र के मंत्री डीएस लोधी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा की ओर से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मर्यादित और अनुशासित तरीके से काम करते हैं। डीएस लोधी ने कहा कि प्रदेश में बूथ लूटने जैसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना चाहिए।

वहीं, सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने भाजपा नेता के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक बूथ के अंदर नहीं, बल्कि बाहर शांतिपूर्वक खड़े थे। सपा विधायक ने उल्टा भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने और बूथ पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया।

इस घटनाक्रम के बाद पटियाली में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक निष्कर्ष की जानकारी सामने नहीं आई है।

Spread the love

Check Also

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बहेड़ी में 72.76%, रिछा-दमखोदा में 87.27% मतदान।

बहेड़ी में 613 में से 446 और रिछा-दमखोदा में 55 में से 48 शिक्षकों ने …