Breaking News

उन्नाव में सरदार पटेल एकता यात्रा का शुभारंभ — मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद साक्षी महाराज और विधायक पंकज गुप्ता रहे मौजूद।

उन्नाव में सरदार पटेल एकता यात्रा का शुभारंभ — मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद साक्षी महाराज और विधायक पंकज गुप्ता रहे मौजूद।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक में मंगलवार को सरदार पटेल एकता यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति के उल्लासपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर रामलीला मैदान तक उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय जनों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।

समूचा परिसर देशभक्ति और एकता की भावना से ओतप्रोत दिखा। एकता यात्रा का आरंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प को नमन करते हुए किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्र की अखंडता, संगठन और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह (पशुधन एवं डेयरी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सांसद साक्षी महाराज, उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, मनीष जायसवाल, बालेंद्र प्रताप सिंह, भगवती रावत, विमल द्विवेदी, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सरोसी मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी नीतियों और दृढ़ इच्छाशक्ति ने भारत की अखंडता को सशक्त आधार प्रदान किया है। एकता यात्रा के माध्यम से लोगों ने राष्ट्र के प्रति एकजुटता और सेवा का संदेश दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!