Breaking News

दिल्ली धमाके के बाद उन्नाव में सुरक्षा कड़ी — एसपी ने पुलिस टीमों संग किया निरीक्षण।

दिल्ली धमाके के बाद उन्नाव में सुरक्षा कड़ी — एसपी ने पुलिस टीमों संग किया निरीक्षण।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में उन्नाव पुलिस ने भी जिलेभर में सतर्कता बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने लगातार दूसरे दिन रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉग स्क्वाड, एसओजी, आरपीएफ और जीआरपी टीमों के साथ पार्किंग क्षेत्र और आसपास खड़ी संदिग्ध गाड़ियों की बारीकी से जांच कराई।

एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पार्किंग में लंबे समय से खड़ी गाड़ियां सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील हो सकती हैं, इसलिए उनका विशेष रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!