Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक नादिरा सुल्तान का जन्मदिन मनाया, की लंबी उम्र की कामना।

सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक नादिरा सुल्तान का जन्मदिन मनाया, की लंबी उम्र की कामना।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक नादिरा सुल्तान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम तेल मील कॉलोनी स्थित सपा जिला महासचिव विनय कुशवाहा के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ, जहाँ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने विधायक नादिरा सुल्तान की लंबी आयु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में उनके दोबारा विधायक बनने और सपा सरकार बनने पर मंत्री पद प्राप्त करने की इच्छा भी जताई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असहाव हुसैन, पुष्पेंद्र यादव, कुमरपाल बघेल, प्रेम सिंह शाक्य, शोएब खान, विनीत कुमार सविता, खलील खान, हसमत अली, मारूफ कुरैशी और योगेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!