Breaking News

सहसवान: मस्जिद इनायत खां में तरावीह के दौरान मुकम्मल हुआ कुरआन पाक, नमाजियों ने मनाया जश्न।

मस्जिद इनायत खां में तरावीह के दौरान मुकम्मल हुआ कुरआन पाक, नमाजियों ने मनाया जश्न।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूँ)। पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित मस्जिद इनायत खां में तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरआन-ए-पाक के मुकम्मल होने पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 26 रोज़ों के बाद 27वीं शब को नमाज़-ए-इशा के बाद कुरआन पाक का ख़त्म शरीफ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए।

मुस्लिम समाज में माह-ए-रमज़ान को बेहद पाक और बरकतों वाला महीना माना जाता है। इस महीने में मुसलमान रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और पांचों वक्त की नमाज़ अदा करते हैं। मस्जिद इनायत खां में भी पूरे रमज़ान के दौरान नियमित रूप से तरावीह की नमाज़ अदा की जा रही थी।

बताया जाता है कि पिछले 27 दिनों से मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा तरावीह की नमाज़ में कुरआन-ए-पाक की तिलावत कर रहे थे। तरावीह की नमाज़ के बाद उन्होंने गुनाहों से तौबा, बीमारियों से शिफा और मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई।

कुरआन पाक मुकम्मल होने के बाद नमाजियों ने मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया और उन्हें नजराना भी पेश किया। इस मौके पर मस्जिद में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और दुआओं में शामिल हुए।

कार्यक्रम में हाफिज खालिकुर्रहमान, हाफिज दानिश, सलीम फौजी, अजीम अंबानी (मेम्बर), फारूक खान, कफील अहमद, असरार अहमद, शमी अहमद, हाफिज मुकीस, काशिफ अली खान, बिलाल, रिजवान, अब्दुल रज्जाक, तरगीब अहमद, मास्टर मोहम्मद अहमद, शाहनवाज, मुकीस, सुबहान अहमद, पप्पू, शाकिर खान, दानिश, इकरार, हाफिज आसिफ, हाफिज पप्पू, जाबिर सलमानी, हमदान खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!