Breaking News

बदायूँ में सैलून संचालक पर दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारी गोली।

बदायूँ में सैलून संचालक पर दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारी गोली।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूँ। जनपद में सोमवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। उघेती थाना क्षेत्र के गांव ईखरखेड़ा में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक सैलून संचालक को उसकी दुकान के अंदर घुसकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उघेती थाना क्षेत्र के गर्वी गांव निवासी समीर (22) पुत्र जाहिद गांव में ही हेयर कटिंग की दुकान चलाता है। सोमवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और बिना किसी विवाद के अचानक उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान समीर को एक गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को उपचार के लिए उघेती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उघेती थाना प्रभारी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजन घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …