Breaking News

सहसवान: काशीराम कॉलोनी में अकेली रह रही वृद्धा का शव मिला, चोटों के निशान से हत्या की आशंका। 

काशीराम कॉलोनी में अकेली रह रही वृद्धा का शव मिला, चोटों के निशान से हत्या की आशंका। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान/बदायूं। नगर की काशीराम कॉलोनी में शनिवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव उसके घर के भीतर चारपाई पर पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी विधवा जावित्री (65) पत्नी गोकरनी के रूप में हुई है। जावित्री पिछले काफी समय से मोहल्ले के पास स्थित काशीराम कॉलोनी में अकेली रह रही थीं। उनका बड़ा पुत्र हरिओम पत्नी व बच्चों के साथ मोहल्ला जहांगीराबाद में रहता है और वर्तमान में इटावा में नुमाइश में काम करने गया हुआ है। वहीं, छोटा अविवाहित पुत्र सौदान अलीगढ़ मेले में काम करने गया हुआ था।

शनिवार सुबह जावित्री काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं। इसी दौरान पड़ोस की एक बच्ची उनके घर पहुंची तो उसने महिला का शव चारपाई पर पड़ा देखा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वृद्धा के चेहरे और हाथों पर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अशोक कुमार और एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने संदेह के आधार पर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक वृद्धा के छोटे पुत्र का परिचित है और कुछ दिनों से उसी के साथ रह रहा था।

इस संबंध में कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!