Breaking News

सहसवान: शबे-बारात पर संयम और इबादत की अपील, स्टंट व आतिशबाज़ी से दूर रहने का संदेश।

शबे-बारात पर संयम और इबादत की अपील, स्टंट व आतिशबाज़ी से दूर रहने का संदेश।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। शबे-बारात के मौके पर समाज में अमन-चैन और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है। मस्जिद इनायत खां शाहबाजपुर के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से शांति, संयम और इबादत के साथ इस मुक़द्दस रात को गुजारने की अपील की है।

मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा ने कहा कि शबे-बारात मग़फिरत और निजात की रात है, जिसमें अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र रात को बाइक स्टंट, हुड़दंग और आतिशबाज़ी जैसे कार्य इस्लामी तालीमात के खिलाफ हैं और इससे समाज में अव्यवस्था फैलती है।

उन्होंने बताया कि सड़क पर स्टंट करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिससे कई निर्दोष लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। वहीं आतिशबाज़ी को नुकसानदायक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ़ आर्थिक क्षति होती है, बल्कि वातावरण भी प्रदूषित होता है।

मुफ्ती ने कहा कि शबे-बारात के दिन कब्रिस्तान जाना हदीस से प्रमाणित है। इस अवसर पर अपने मरहूमीन के लिए क़ुरान-पाक़ और दरूद शरीफ पढ़कर ईसाले सवाब करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रात इबादत, तौबा और दुआ की है, न कि शोर-शराबे और दिखावे की।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि पूरी रात इबादत में बिताएं और अपनी औलाद के बेहतर भविष्य, मुल्क की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ करें। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पटाखों, तेज़ रफ्तार बाइक और किसी भी तरह के हुड़दंग से बचें, ताकि समाज में सौहार्द और इस्लाम की सच्ची तालीमात कायम रह सकें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!