Breaking News

सहसवान: खिरकवारी गांव में दबंग का आतंक, ‘दूसरा विकास दुबे’ कहे जाने वाले आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

सहसवान: खिरकवारी गांव में दबंग का आतंक, ‘दूसरा विकास दुबे’ कहे जाने वाले आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

सहसवान (बदायूँ)। क्षेत्र के खिरकवारी मानपुर गांव में एक दबंग के आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत है। दबंग की दबंगई और अत्याचारों की तुलना लोग कुख्यात विकास दुबे से करने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी देवेंद्र और उसके साथी बीते छह महीनों से लगभग 30-40 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं और लोगों से जबरन वसूली की जा रही है।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि आरोपी ने न केवल घर में घुसकर लूटपाट की और बेरहमी से पिटाई की, बल्कि शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी का आपराधिक नेटवर्क व्यापक है, जिसमें शराब तस्करी, विधवा महिलाओं की जमीन हथियाना और ठगी जैसे गंभीर कृत्य शामिल हैं। इस दहशत के कारण कई परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं और कोई भी खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को खिरकवारी के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहसवान के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) से मुलाकात की। ग्रामीणों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इससे पूर्व भी ग्रामीण जिला अधिकारी (DM) बदायूँ को इस संबंध में प्रार्थना पत्र सौंप चुके हैं।

इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बीच इस दबंग का बेखौफ होकर घूमना और उसका गांव में रसूख कायम रहना स्थानीय प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि आखिर इस दबंग को किसका संरक्षण प्राप्त है? वहीं, CO सहसवान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि किसी भी सूरत में गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …