Breaking News

गंजडुंडवारा: गंगा कटान और बाढ़ के खतरे को लेकर सपा ने खोला मोर्चा, बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग।

गंजडुंडवारा: गंगा कटान और बाढ़ के खतरे को लेकर सपा ने खोला मोर्चा, बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को कटान और बाढ़ से बचाने के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर कादरगंज खाम, न्यूली फतुहाबाद और हिम्मतनगर बझेरा में मनरेगा के तहत बने बांध की मरम्मत और उसे ऊंचा करने की पुरजोर मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ये ग्राम पंचायतें गंगा नदी के बेहद करीब स्थित हैं और मनरेगा योजना के अंतर्गत बना बांध वर्तमान में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। बरसात के इस मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान का खतरा और अधिक बढ़ गया है। प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ के कारण यहां के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं और ग्रामीणों के मकान व पशुधन को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, जिससे क्षेत्र में जान-माल का संकट गहरा जाता है।

सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने चेतावनी दी कि प्रशासन को आपदा के आने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि मानसून के प्रभाव को देखते हुए तत्काल सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू कराना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि मनरेगा के माध्यम से स्थानीय मजदूरों को लगाकर बांध की मरम्मत कराने से न केवल गांवों को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने मांग की कि संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि संभावित बाढ़ से पहले गांवों को सुरक्षित किया जा सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान असलम खान, संतोष यादव, प्रदीप कुमार और पंकज लोधी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!