Breaking News

बदायूं में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश।

बदायूं में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश।

बदायूं: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद बदायूं में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत को पूरी तरह सफल बनाने और मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी राजवीर सिंह और प्रभारी सचिव/सिविल जज अंकित रस्तोगी की उपस्थिति में शनिवार को सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने स्तर से आम जनता को इस लोक अदालत के बारे में जागरूक करें। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) विवादों को चिन्हित कर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर उनका त्वरित और सुगम निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं, ताकि न्याय प्रक्रिया को सुलभ बनाया जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर।

अमापुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकला ‘बंशी वाले का डोला’, सपाइयों संग पहुंचे …