Breaking News

शाहजहांपुर: नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार।

नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना कलान क्षेत्र में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में परिजनों की ओर से थाना कलान में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा 12 दिसंबर को नाबालिग युवती को बरामद कर लिया गया। युवती के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज धाराओं में विधिक प्रावधानों की बढ़ोत्तरी करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 84 और 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 को शामिल किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

उप निरीक्षक राम कुमार ने पुलिस टीम के साथ थाना कलान निवासी आरोपी युवक राम शंकर, उम्र लगभग 20 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!