Breaking News

सहसवान: सील तोड़कर धड़ल्ले से चल रहा नीलम हॉस्पिटल! स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर बड़ा सवाल।

सील तोड़कर धड़ल्ले से चल रहा नीलम हॉस्पिटल! स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर बड़ा सवाल।

मोहित यादव, संवाददाता 

सहसवान, बदायूं। सहसवान में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बेहद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सहसवान चार नंबर चौकी क्षेत्र स्थित नीलम हॉस्पिटल को रजिस्ट्रेशन न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने 30 अक्टूबर 2025 को ओटी और मेडिकल सहित सील कर दिया था।

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि सील के बावजूद नीलम हॉस्पिटल लगातार संचालित होता रहा। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल की सील को कथित तौर पर अपनी मर्जी से हटा दिया गया और बिना किसी वैध अनुमति के इलाज जारी रखा गया।

👉 सरकारी सील तोड़ना गंभीर अपराध है,

👉 इसके बावजूद अस्पताल संचालक पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं?

👉 आखिर किसके संरक्षण में नीलम हॉस्पिटल नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखा रहा है?

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर कई बार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो कोई FIR, न सील तोड़ने की कार्रवाई और न ही अस्पताल को दोबारा बंद किया गया। इससे विभाग की भूमिका पर भी सवालों का साया गहराता जा रहा है।

क्या नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?

क्या बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों को खुली छूट दे दी गई है?

और अगर कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

पूरा मामला सहसवान चार नंबर चौकी क्षेत्र स्थित नीलम हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक आंखें मूंदे रहता है या फिर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!