Breaking News

सहसवान: मामूली विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल

मामूली विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं।  सहसवान नगर के मोहल्ला पठान टोला में विवाद के चलते एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 14 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, प्रार्थिनी अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी, तभी मोहल्ले का ही एक युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद संबंधित लोग लाठी-डंडों के साथ पीड़ित के घर में घुस आए और युवक अयान पुत्र शाहिद के साथ मारपीट की।

मारपीट में अयान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें बताई जा रही हैं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से चले गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। घायल युवक का उपचार कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!