Breaking News

सहसवान: कांस्टेबल से उप-निरीक्षक बने लवी चौधरी, ‘लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन’ ने सफलता पर मनाई खुशी।

सहसवान: कांस्टेबल से उप-निरीक्षक बने लवी चौधरी, ‘लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन’ ने सफलता पर मनाई खुशी।

सहसवान, बदायूं। राय साहब की कोठी स्थित ‘लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन’ के छात्र और सहसवान पुलिस में तैनात कांस्टेबल लवी चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लवी चौधरी ने पुलिस विभाग में नौकरी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक (SI) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

ड्यूटी और पढ़ाई का बेहतरीन तालमेल

2019 बैच के आरक्षी लवी चौधरी वर्तमान में सहसवान CO पेशी में तैनात हैं। चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के दौरान भी उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी तैयारी के लिए ‘लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन’ का रुख किया और वहां नियमित रूप से मार्गदर्शन प्राप्त किया। संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के साथ मिलकर उन्होंने पढ़ाई का एक ऐसा खाका तैयार किया, जिसे उन्होंने अपनी कार्यकुशलता के साथ पूरा किया।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्त्रोत

लवी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि सहसवान पुलिस विभाग और पूरे कस्बे में हर्ष का माहौल है। संस्थान के एमडी और शिक्षकों ने कहा कि लवी की यह कामयाबी उन सभी युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है, जो सीमित समय और नौकरी की व्यस्तताओं के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।

संस्थान की टीम और सहसवान पुलिस परिवार ने लवी चौधरी को इस शानदार सफलता पर ढेरों बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!