Breaking News

सहसवान: भाजपा जनकल्याण मंच के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बने मुजाहिर हुसैन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत।

सहसवान: भाजपा जनकल्याण मंच के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बने मुजाहिर हुसैन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत।

सहसवान, बदायूं। मोहल्ला दहलीज निवासी मुजाहिर हुसैन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनकल्याण मंच के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के गणमान्य नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुजाहिर हुसैन को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

संगठन को मजबूत बनाना प्राथमिकता: मुजाहिर हुसैन

पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुजाहिर हुसैन ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य जनपद में मंच को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करना है, जिसके लिए मुझे आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।”

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से अबीर सक्सेना, जिला मंत्री मशर्रत सलमानी, आकाश वाल्मीकि, सुधाकर जी, इमशाद हुसैन, दीपक सक्सेना, विजय सिंह, विजय कुमार, भगवान सिंह, तसव्वुर, बसी अहमद, तय्यब, तैयान और असद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे। सभी ने मुजाहिर हुसैन की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!