Breaking News

बिल्सी: उझानी-बिल्सी मार्ग पर सड़कों पर मक्का सुखाने से बढ़ रहा हादसों का खतरा, प्रशासन के आदेशों की हो रही अनदेखी।

बिल्सी: उझानी-बिल्सी मार्ग पर सड़कों पर मक्का सुखाने से बढ़ रहा हादसों का खतरा, प्रशासन के आदेशों की हो रही अनदेखी।

बिल्सी/बदायूँ। जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद उझानी-बिल्सी मार्ग पर किसानों द्वारा खुलेआम सड़क किनारे मक्का सुखाने का कार्य जारी है। मुख्य मार्ग पर फैली मक्का के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन सवारों के फिसलने से बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है।

उझानी से बिल्सी के बीच पड़ने वाले कई गांवों के पास सड़क किनारे मक्का सुखाए जाने के कारण यह मार्ग खतरनाक हो चला है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और दिनभर वाहनों का भारी आवागमन बना रहता है। सड़क पर फैली फसल के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और ब्रेक लगाने पर गाड़ियाँ फिसल रही हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी अवनीश राय ने पूर्व में ही स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि राजमार्गों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फसल सुखाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गई थी, लेकिन धरातल पर इन आदेशों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है।

जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़क पर फसल सुखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यातायात सुरक्षित रह सके और संभावित जानलेवा हादसों को टाला जा सके। प्रशासन ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों का जिम्मेदार कौन होगा?

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!