Breaking News

सहसवान: भैंस चोरी का खुलासा, सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।

भैंस चोरी का खुलासा, सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने भैंस चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की भैंस की बिक्री के 3500 रुपये बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कृष्ण कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी 2026 की रात कस्बा सहसवान के मोहल्ला हरनातकिया निवासी रिजवान की एक भैंस चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना सहसवान में मु.अ.सं. 62/26 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की।

17 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाधा रोड से बिसौली रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए इकराम पुत्र मुकद्दिस निवासी मोहल्ला हरनातकिया, थाना सहसवान, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की भैंस की बिक्री से प्राप्त 3500 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उक्त मुकदमे के अलावा अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!