Breaking News

बिसौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

बिसौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बिसौली, बदायूं। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कृष्ण कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को थाना बिसौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त सुखदेव पुत्र रघुवीर यादव निवासी ग्राम पुरोहित खेड़ा, थाना बिसौली, जिला बदायूं को गिरफ्तार किया। अभियुक्त वाद संख्या एससी-275/2023 धारा 302/201 आईपीसी से संबंधित मामले में वांछित था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …