Breaking News

सहसवान: बदायूं–मेरठ मार्ग पर हादसा, ट्रक पलटने से मचा हड़कंप।

बदायूं–मेरठ मार्ग पर हादसा, ट्रक पलटने से मचा हड़कंप।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। बदायूं–मेरठ राजमार्ग पर बुधवार को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्नाव से हापुड़ जा रहा ट्रक सड़क पर पानी भरे गड्ढे में फिसलने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

हादसे के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया। सूचना मिलते ही जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!