Breaking News

कासगंज: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक शातिर लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के समय आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी बीते चार दिन पूर्व ग्राम नगला मनी में हुई लूट की वारदात में शामिल था। आरोपी की गिरफ्तारी ढोलना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भगवंतपुर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा लूट की घटना से संबंधित 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …