Breaking News

सहसवान: पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार, एक दर्जन लोग घायल; एक की हालत गंभीर।

सहसवान: पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार, एक दर्जन लोग घायल; एक की हालत गंभीर।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान-बदायूं मार्ग पर फौजी ढाबे के निकट सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पिकअप सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कादराबाद से जात (धार्मिक यात्रा) कर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बदायूं के नेकपुर निवासी करीब एक दर्जन लोग पिकअप में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फौजी ढाबे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप पलट गई। हादसे में समीर, उदय, आकाश, शन्नो, सनी, संजना, गुलशन, शशि और लक्ष्मी सहित दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर मानवता का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण।

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण …