Breaking News

कासगंज: पुलिस और पत्रकार की तत्परता से बची किशोर की जान, नहर में कूदने से पहले रोका।

कासगंज: पुलिस और पत्रकार की तत्परता से बची किशोर की जान, नहर में कूदने से पहले रोका।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद में सोमवार को एक बड़ी अनहोनी उस समय टल गई जब मानसिक तनाव के चलते नहर में छलांग लगाने जा रहे एक किशोर को डायल 112 की टीम और स्थानीय पत्रकार पुष्पेंद्र यादव ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया। यह घटना कासगंज स्थित हजारा नहर के पुल की है, जहाँ किशोर को आत्मघाती कदम उठाते देख वहां हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय मीडिया कर्मी पुष्पेंद्र यादव ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए न केवल तत्काल डायल 112 को सूचना दी, बल्कि स्वयं भी किशोर को रोकने के लिए उसकी ओर तत्परता से आगे बढ़े। पुलिस की टीम ने भी बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर पत्रकार के साथ मिलकर किशोर को सुरक्षित काबू में कर लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किशोर को ढांढस बंधाया और उसे समझा-बुझाकर शांत किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने किशोर को पूरी तरह सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों ने पुलिस तथा पत्रकार पुष्पेंद्र यादव की जमकर प्रशंसा की है। समाज में इस बात की चर्चा है कि कैसे पुलिस और मीडिया कर्मी ने अपनी विभागीय जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर एक मानवीय मिसाल पेश की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!