Breaking News

सहसवान: ग्राम मुरारी सिधारपुर में चला स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान।

ग्राम मुरारी सिधारपुर में चला स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। शासन के निर्देश पर 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाए जा रहे स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत सहसवान ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मुरारी सिधारपुर में रविवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग की समय रहते पहचान, उपचार एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर प्रदेश को कुष्ठ रोग मुक्त बनाना है।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के लक्षण, पहचान, उपचार, बचाव एवं सामाजिक भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह उपचार योग्य है और समय पर इलाज से इससे पूरी तरह निजात पाई जा सकती है।

यह जागरूकता कार्यक्रम डॉ. सैयद अशफाक अली, एनएमएस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शरीर पर सुन्नता, सफेद या लाल धब्बे दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें और झाड़-फूंक या भ्रम में न पड़ें।

कार्यक्रम के दौरान वीर गौतम सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।

Spread the love

Check Also

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण।

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण …