Breaking News

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ग्राम चौपाल में सुनी जनता की समस्याएं।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ग्राम चौपाल में सुनी जनता की समस्याएं।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आज ग्राम पिपरी में आयोजित विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद ग्राम चौपाल में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, “मेरा उद्देश्य है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी परिवार को उसका हक पाने में कठिनाई न हो।” उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं — चाहे वह बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य या रोजगार से जुड़ी हों — को ध्यानपूर्वक सुना और तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए जनता की समस्या ही मेरी समस्या है। जब गाँव का हर व्यक्ति सुखी और सुरक्षित जीवन जीता है, तभी मुझे वास्तविक संतोष प्राप्त होता है। मैं पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि आपके हर सुख-दुख में मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूँ। ग्राम के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक परिवार की खुशहाली ही मेरा संकल्प है।”

इस अवसर पर ज्ञानू मिश्रा, संजय राजपूत, अजय मिश्रा, आदित्य राम, राजाराम प्रधान, मनोज मिश्रा, रिंकू शुक्ला, पूर्व प्रधान रत्नेश, बीडीसी रजनीश, जुगल किशोर, राम सिंह, मुकेश तिवारी, अनूप अवस्थी, मंडल अध्यक्ष सर्वेश, सुभाष प्रधान, सरोज लोधी, लालजी रावत, अंकित मिश्रा, बबलू निषाद, संतराम लोधी सहित अन्य सम्मानित ग्रामजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …