Breaking News

जुआ खेल रहे चार लोगों पर पुलिस का शिकंजा, ताश और नकदी के साथ गिरफ्तार।

जुआ खेल रहे चार लोगों पर पुलिस का शिकंजा, ताश और नकदी के साथ गिरफ्तार।

अलीगढ़। जनपद में जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दादों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र दादों के ग्राम कसेर में जुआ खेलते हुए महेश पुत्र भूमिराज, खजानची पुत्र मेवाराम, दिलशाद पुत्र गनी खां तथा राजकुमार पुत्र प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ग्राम कसेर, थाना दादों, जनपद अलीगढ़ के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 1710 रुपये नकद बरामद हुए।

इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 87/2026 धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना दादों में मारपीट और जुआ अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 निखिल मलिक, उ0नि0 अमरपाल सिंह और उ0नि0 विनोद दहिया की टीम द्वारा की गई।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!