Breaking News

अकराबाद पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद। 

अकराबाद पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद। 

अलीगढ़। जनपद में जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकराबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, नकदी के साथ अन्य सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र अकराबाद के गांव अधौन में जुआ खेलते हुए फरियाद पुत्र फरजंदली, वारिस अली पुत्र असपाक खां, शाहरूख पुत्र शुभान तथा गुड्डू पुत्र कमाल को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी गांव अधौन, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, मोमबत्ती, माचिस तथा 5980 रुपये नकद बरामद हुए।

इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 139/2026 धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 श्रीचन्द्र, हे0कां0 बृजेश मावी एवं कां0 मनदीप कुमार की टीम द्वारा की गई।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!