Breaking News

डीएम-एसपी ने कचहरी परिसर में बार प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की।

डीएम-एसपी ने कचहरी परिसर में बार प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने राजीव सभागार, कचहरी परिसर में बार प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में बार काउंसिल के अध्यक्ष, महासचिव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद का समाधान आपसी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से ही प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवाद ही समस्याओं के समाधान का सर्वोत्तम माध्यम है और प्रशासन तथा अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी।

इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कचहरी परिसर में नवनिर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा अधिवक्ताओं के उपयोग हेतु उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को सराहते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!