Breaking News

बदायूँ-मेरठ हाईवे पर ओवरलोड ट्रक पलटा, बाल-बाल टला बड़ा हादसा।

बदायूँ-मेरठ हाईवे पर ओवरलोड ट्रक पलटा, बाल-बाल टला बड़ा हादसा।

सहसवान (बदायूँ)। बदायूँ-मेरठ राज्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। घटना पहलवान ढाबे के पास की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या अन्य वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में भूसा क्षमता से अधिक ऊंचाई तक भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक पहलवान ढाबे के समीप पहुंचा, संतुलन बिगड़ने से वह अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। ट्रक के सड़क के बीचों-बीच पलट जाने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को डायवर्ट कराया और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!