Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में उन्नयन समारोह व परीक्षा परिणाम वितरण पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में उन्नयन समारोह व परीक्षा परिणाम वितरण पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम।

उझानी। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी में मंगलवार को सत्र 2025-26 के अंतर्गत यू.के.जी. कक्षा का उन्नयन समारोह तथा एन.सी. से कक्षा 8 तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण के अवसर पर भव्य व आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे पोस्टर्स, कट-आउट्स और विद्यार्थियों की रचनात्मक सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो उठा।

कार्यक्रम में सुबह से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में परीक्षा परिणाम जानने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मेधावी व प्रोग्रेसिव विद्यार्थियों के फोटो और नाम बड़े-बड़े पोस्टर्स पर प्रदर्शित किए गए, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं की सचिव कोमल श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। उनका स्वागत विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल व निदेशिका नंदिता अग्रवाल द्वारा शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

विद्यालयके प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर निदेशिका नंदिता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “सत्यम शिवम सुंदरम” पर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं एल.के.जी. और यू.के.जी. के छात्रों ने नृत्य व भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समूह गान “इतनी सी खुशी, इतनी सी हँसी” ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों ने “स्कूल के दिन” पर आधारित नृत्य व नाटिका प्रस्तुत की, जबकि कक्षा 3 व 4 के छात्रों ने “छोटी चिरैया” विषय पर सामाजिक संदेश देती प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

यू.के.जी. के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें उन्हें सर्टिफिकेट, मेडल व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त पी.एन.सी., एन.सी. व एल.के.जी. के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 4 तक के टॉप टेन विद्यार्थियों तथा कक्षा 5 से 8 तक के टॉप फाइव विद्यार्थियों को अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि प्रोग्रेसिव विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार दिए गए।

मुख्य अतिथि कोमल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि यही बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रिया, सिमरन व मानसी शर्मा ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं व एनसीसी कैडेट्स का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!