Breaking News

सरधना में दो दलित हत्याओं पर उबाल, भीम आर्मी ने जिला प्रशासन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन।

सरधना में दो दलित हत्याओं पर उबाल, भीम आर्मी ने जिला प्रशासन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। मेरठ जनपद के थाना सरधना क्षेत्र में दलित व पिछड़ा समाज से जुड़े दो लोगों की नृशंस हत्या के मामलों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम कपसाड़ और ग्राम ज्वालागढ़ में हुई इन घटनाओं के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जनपद बरेली द्वारा सोमवार को जिला प्रशासन को संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भीम आर्मी ने ग्राम कपसाड़ में सुनीता की हत्या तथा ग्राम ज्वालागढ़ में कश्यप समाज के युवक रानू कश्यप को जिंदा जलाकर मारे जाने की घटना को “जातीय आतंक की बर्बर मिसाल” करार दिया। ज्ञापन में बताया गया कि 5 जनवरी को रानू कश्यप को पहले शराब पिलाकर उससे करीब 80 हजार रुपये की लूट की गई और इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। वहीं, सुनीता की हत्या के बाद उसका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।

संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की कि दोनों पीड़ित परिवारों को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, उन्हें सरकारी आवास आवंटित किया जाए, शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए तथा प्रत्येक परिवार को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की भी मांग की गई।

भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवारों को समय रहते न्याय नहीं मिला और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!