Breaking News

बरेली: नारायण नगला रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो की मौत, मासूम बच्ची गंभीर।

नारायण नगला रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो की मौत, मासूम बच्ची गंभीर।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली (बहेड़ी)। नगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा नारायण नगला रोड पर मंडी समिति के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बरेली भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है, ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …