Breaking News

लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न।

लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न।

अभिषेक सिंह (सहयोगी: अमित कुमार ओझा)

चहनियां-चंदौली। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के द्वितीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान का महत्व और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की भूमिका” रहा।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का मूल आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान है। मतदान के माध्यम से ही जनभागीदारी सुनिश्चित होती है और शासन प्रणाली को सशक्त आधार मिलता है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया।

महाविद्यालय के भूगोल प्रवक्ता डॉ. गोविंद नारायण ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराती है। एनएसएस के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. विनय कुमार राय, रितेश पांडेय, रफतजहां, बिंदु श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह सहित सजवंत, प्रेमचंद, रामदुलार आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …